फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार की टक्कर से बच्ची उछलकर दूर गिरी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। संभल-हसनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम अदीबा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची हवा में उछलकर दूर जा गिरी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी अफसर की भांजी अदीबा सोमवार देर शाम सड़क किनारे बच्चों के साथ खड़ी थी। तभी संभल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अदीबा मूल रूप से संभल के गांव कथना की निवासी है और ननिहाल आई हुई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसे में बच्ची घायल हुई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें