फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही युवती को गोली मारी, गंभीर

Thu, 26 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की चौपला चौकी क्षेत्र के मोहल्ला में बुधवार को तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे छत पर सो रही युवती को गोली मार दी गई। लगातार दो फायर होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो युवती लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ी थी। उसके गर्दन की दायीं ओर गोली लगी है।
विज्ञापन


आरोप है कि, पड़ोसी युवक ने ही गोली मारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

नगर के एक मोहल्ला निवासी अमर सिंह पुत्र खचेडू की 19 वर्षीय बेटी छत पर चारपाई पर सो रही थी। वहीं मीनाक्षी के मौसेरे भाई गौरव, राहुल व सागर और भाभी सुमन भी जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। युवती की मां और परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि, उसी समय मोहल्ले का ही युवक सर्वेश पुत्र धर्मपाल पड़ोस में रहने वाले चाचा की छत के रास्ते अमर सिंह के मकान की छत पर जा पहुंचा। यहां उसने दूर से ही चारपाई पर सो रही युवती पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवती की गर्दन के पास दायीं ओर जा घुसी। फायर की आवाज सुन कर अन्य लोगों की भी आंख खुल गई। इसके बाद आरोपी भाग गया।

दूसरे परिजन भी छत पर पहुंचे, पुलिस भी पहुंच गई और घायल को सरकारी अस्पताल भेज दिया। यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इधर, थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी हासिल की। पुलिस ने पीड़ित पिता अमर सिंह की ओर से सर्वेश के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें