फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से सिवौरा बिजलीघर ठप, 20 गांव अंधेरे में

Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
33 हजार वोल्टेज की लाइन में ब्रेक डाउन की वजह से सिवौरा बिजलीघर ठप पड़ा है। 48 घंटे बीतने के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी फाल्ट को नहीं ढूंढ पाए हैं। पेट्रोलिंग का कार्य लगातार जारी है। फाल्ट की वजह से बिजलीघर से जुड़े 20 गांवों के लोग अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। फाल्ट ठीक होते ही बिजली आपूर्ति सुचारु करने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गत शनिवार की शाम सूदनपुर से सिवौरा बिजलीघर को जोड़ने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया था, जिसके बाद सिवौरा बिजलीघर की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई थी। इससे क्षेत्र के गांव सिवौरा, रसूलपुर, डिडौली, चुबका, मूढ़ाइम्मा, ढकियाचमन, पूरनपुर, नंगला, ढेला नंगला, मिलक, जोगीपुरा, कटाई आदि में बिजली संकट पैदा हो गया था। पूरी रात ग्रामीणों ने अंधेरे में काटी।

48 घंटे बीत चुके हैं, किन्तु अभी तक कर्मचारी खराबी को नहीं तलाश पाए हैं। दो दिनों से गांवों में बिजली संकट लगातार बना हुआ है। इधर दो दिन से सप्लाई नहीं मिलने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता यासिर अराफात ने बताया कि बड़ी लाइन में फाल्ट है, जिसको ढूंढने का कार्य चल रहा है। जैसे ही मिलेगा वैसे ही ठीक किया जाएगा। इसके  बाद ही सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें