अमरोहा। छेड़खानी के मुकदमे फैसला नहीं करने पर दबंगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा एक मोहल्ला निवासी कारोबारी ने बताया कि दस मई की रात मोहल्ले का ही तारिक उनके घर में घुस आया था। आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़खानी की। साथ ही दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि दो जून की शाम सात बजे कारोबारी की बेटी मोहल्ले की ही सहेली के साथ बाजार से सम्मान खरीदने गई थी। तभी आरोपी तारिक का भाई ताहिर, मुजफ्फर, जफर व कनिजा ने उसके साथ मारपीट की। मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हो भाग गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में ताहिर, मुजफ्फर, जफर और कनिजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।