फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी लैब की जांच में महिला डेंगू पॉजिटिव, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Nov 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठंड बढ़ने के बाद भी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब जोया की महिला की डेंगू जांच रिपोर्ट निजी लैब में पॉजीटिव आई है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है जबकि दो डेंगू आशंकित दो मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन

जनरल वार्ड में भर्ती बुखार के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। कक्ष से डॉक्टर के नदारद रहने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगने लगी थी। नौ बजे तक ओपीडी में लंबी लाइन लगी नजर आई। ओपीडी में 1130 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के थे। डॉक्टर ने दो डेंगू आशंकित मरीजों की जांच कराई, दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, लोगों को पर्चा बनवाने में परेशानी हुई। सुबह नौ बजे लाइन में लगे लोगों का दो घंटे बाद नंबर आया। दवाई लेने के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया सोमवार को भारी भीड़ रही। दिन भर में 1130 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश वायरल बुखार, एलर्जी, नेत्र रोग के मरीज थे। बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के तीन मरीज भर्ती रहे। जिनका उपचार कराया जा रहा है। एक डेंगू पॉजिटिव महिला का इलाज चल रहा है।

छुट्टी से आए डॉक्टर ने पहले दिन किए 70 अल्ट्रासाउंड
तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद सोमवार को जिला अस्पताल लौटे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजयपाल सिंह ने 70 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। इसके अलावा उन्होंने अपराध से जुड़े मेडिकल की रिपोर्ट तैयार कीं। जबकि मरीज के 122 मरीजों के एक्सरे किए गए, डॉक्टर ने उनकी भी रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें