फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शोहदे की छेड़खानी से आहत महिला ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 19 Jul 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शोहदे की छेड़खानी व बदनाम करने से आहत एक 30 वर्षीय महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने शोहदे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पत्नी को गांव का एक युवक परेशान करता था। आरोप है कि युवक उसकी पत्नी के साथ रास्ते में छेड़खानी करता था। फोन पर उससे अश्लील बात करता था। कई बार उसको हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन वह नहीं माना। बृहस्पतिवार को युवक ने महिला द्वारा उसे घर बुलाने की अफवाह फैला दी। जानकारी होने और बदनामी के डर से बृहस्पतिवार रात विवाहिता ने कमरे में फंदा लगा लिया।
शुक्रवार सुबह परिजनों ने महिला को फंदे पर झूलता देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने थाना पुलिस व महिला के मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने युवक पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने से इंकार करते हुए कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें