फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में महिला की गई जान बेटी-पति समेत पांच घायल

Tue, 29 Apr 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

हसनपुर-गजरौला मार्ग पर रविवार रात करीब दो बजे एक पिकअप निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में बदायूं के दातागंज के बोहरा निवासी देवश्री (30) की मौत हो गई। जबकि उनके पति गंगादीन व बेटी बेटी प्रज्ञा घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप सवार जयपाल, पूनम व कोमल को भी चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए गजरौला सीएचसी में लाया गया।
बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव बोहरा निवासी ग्रामीण रविवार रात पिकअप में सवार होकर मजदूरी करने पंजाब जा रहे थे। उनके साथ गांव निवासी गंगादीन, उनकी पत्नी देवश्री (30), बेटी प्रज्ञा व गांव के ही जयपाल, पूनम और कोमल सवार थे। रात करीब दो बजे पिकअप हसनपुर-गजरौला मार्ग स्थित गांव सिहाली जागीर के पास पहुंचे। गांव सिहाली जागीर के पास पुलिया का निर्माण हो रहा है। जिसका कुछ सामान सड़क पर भी फैला हुआ है।
विज्ञापन

जैसे ही पिकअप निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंची तो सड़क पर बड़ी बजरी व अन्य सामान पर चढ़ने से अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। हादसे में देवश्री की मौत हो गई। जबकि, उनके पति-बेटी व पिकअप सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें