फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर के बाहर नाले में गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव आदमपुर में सोमवार को घर के बाहर खुले नाले में गिरकर मासूम कायराव सैनी (2) की मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आदमपुर में गौरव सैनी का परिवार रहता है। गौरव सैनी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके घर के बाहर ही एक नाला है। जिस पर स्लैब नहीं है। नाला पूरी तरह से खुला हुआ है।
गौरव सैनी ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद मासूम बेटा कायराव सैनी अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में मुंह के बल गिर गया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को नाले से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इस घटना से सदमे में हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। कायराव सैनी दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें