फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 12 लोग घायल

Fri, 25 Jul 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया/रजबपुर (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अचानक बंद हो गया। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार संभल निवासी 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी सावन माह की अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने जा रहे थे। तीन लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी लोग बृहस्पतिवार सुबह सावन माह की अमावस्या पर ब्रजघाट स्नान करने जा रहे थे। सभी एक टेंपो में सवार थे। श्रद्धालुओं से भरा टेंपो दिल्ली हाईवे पर रजबपुर के करीब पहुंचा तभी टेंपो अचानक बंद हो गया। टेंपो के हाईवे पर थमते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया और उसमे बैठे श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। जाम के हालात बन गए। हादसे में टेंपो सवार नवरत्न, शेर सिंह, नेत्रपाल, नरेश, विद्यावती, बोहरन, चंद्रपाल, सर्वेश, करन सिंह, हरिचंद, जसवंत व शीला देवी घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से निकलकर जोया के सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही हाईवे पर यातायात सुचारू कराया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद नवरत्न, शेर सिंह और मित्रपाल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें