फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कपड़ा लेकर मुंबई से अमरोहा आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

Thu, 03 Apr 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

मुंबई से कपड़ा लेकर अमरोहा आ रहा मिनी ट्रक बुधवार दोपहर चीनी मिल जाने वाले बाईपास मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे से ब्लॉक कार्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई।
मुरादाबाद का एक मिनी ट्रक मुंबई से कपड़ा लेकर अमरोहा आ रहा था। जिसे बछरायूं निवासी दानिश चला रहा था। बाईपास मार्ग पर मुड़ते ही चालक ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ब्लॉक कार्यालय की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इस दौरान एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आने से बचा। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई ब्लॉक के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास मार्ग पर दुर्घटना के समय स्कूली वाहन आ रहे थे
ट्रक के पलटने से बड़ा हादसा भी हो सकता है। जिस स्थान पर ट्रक पलटा था।उसके ठीक बराबर में बिजली का खंभा खड़ा है। यदि मिनी ट्रक खंभे से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के समय अमरोहा रोड स्थित एक नामी स्कूल के वाहन बच्चों को लेकर जा रहे थे। ट्रक के पलटने से एक मिनट पहले ही दो स्कूली वाहन वहां से गुजरे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें