फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर में कूड़ाघर की जगह नजर आएगा थीम पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम बढ़ा रही अमरोहा नगर पालिका अब शहरवासियों को एक नई सौगात देने की तैयारी में है। वर्षों से कूड़ा निस्तारण के लिए इस्तेमाल हो रही 12 बीघा पालिका भूमि का कायाकल्प कर यहां आधुनिक थीम पार्क विकसित करने की तैयारी है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क ग्रेटर नोएडा के थीम पार्कों की तर्ज पर तैयार होगा, जहां मनोरंजन, पिकनिक और खानपान की आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। नगर पालिका ने इसका प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ कार्यालय के पास जटीवन क्षेत्र स्थित अकबरपुर पट्टी गांव में नगर पालिका की करीब 12 बीघा भूमि पर फिलहाल शहर का कूड़ा डाला जाता है। पालिका ने इस स्थान को पूरी तरह विकसित कर आकर्षक थीम पार्क में बदलने की योजना बनाई है। इसके लिए भूमि के अनुरूप नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, राइडिंग जोन, वाटर गेम्स, भूलभुलैया, वाटर पूल और पिकनिक स्थल विकसित किए जाएंगे। परिवारों के लिए रेस्टोरेंट, फूड कॉर्नर और अन्य मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे यह शहर का प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र बन सके। नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने बताया कि पार्क में रोलर कोस्टर, वाटर राइड समेत आधुनिक मनोरंजन साधनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही दुकानें, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी।
-
पालिका की विकास योजना में कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल
थीम पार्क के अलावा नगर पालिका ने शहर के समग्र विकास के लिए कई अन्य परियोजनाएं भी प्रस्तावित की हैं। इनमें नया कार्यालय भवन, को-वर्किंग स्पेस, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, फूड स्ट्रीट हब, स्मार्ट पार्किंग, कौशल विकास केंद्र, नगरीय संग्रहालय, प्रदर्शनी स्थल, टाउन हॉल, सीनियर केयर सेंटर, रिटायरमेंट होम, आर्ट गैलरी और कम्युनिटी थिएटर जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

-
पुस्तकालय से ओपन जिम तक मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
नगर पालिका की प्रस्तावित योजनाओं में डिजिटल पुस्तकालय, स्टडी सेंटर, बहुउद्देश्यीय खेल परिसर, ओपन जिम, अर्बन प्लाजा, योगशाला, शिशु गृह, नैदानिक केंद्र, कल्याण केंद्र, कैफे, बुक कैफे, पेट क्लीनिक, रैन बसेरा, निराश्रित गृह, पुनर्वास केंद्र और सिटी ब्रांडिंग जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य अमरोहा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें