गजरौला। विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री से मिलकर शेरपुर से पपसरा खादर तक दोे दर्जन गांवों कोे बाढ़ से बचाने के लिए तट बांध बनाए जाने, गंगा एक्सप्रेसवे में आ रही भूमि का सर्किल रेट बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया। अवगत कराया कि सर्किल रेट में वृद्धि नहीं होने पर क्षेत्र के किसान बर्बाद हो जाएंगे।
मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने बीते बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। सीएम के सामने सर्किल रेट बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया। कहा कि उनकी विधान सभा क्षेत्र के गांवों की जमीन काफी महंगी है लेकिन सरकार का सर्किल रेट काफी कम है। जिस पर किसान किसी भी कीमत पर भूमि देने के लिए तैयार नहीं हैं। गंगा एक्सप्रेसवे केे लिए भूमि अधिग्रहण करने से पहलेे उसका सर्किल रेट बढ़ाया जाए। उनकी विधान सभा के दो दर्जन से अधिक गांव हर साल बाढ़ में तबाह हो जाते हैं। उनकी लाखों बीघे फसल को बाढ़ लील जाती हैै। उनको बाढ़ से बचाव के लिए शेरपुर से पपसरा खादर तक तट बांध बनाए जाने की मांग उठाई। विधायक का कहना है कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक जवाब दिया। उनको उम्मीद है कि सम्मानजनक सर्किल रेट बढ़ेगा और खादर केे गांवों को बाढ़ से बचाव के लिए तट बांध को मंजूरी मिलेगी।