फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, केस

Tue, 03 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना के बारे में किसी से बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 मई को उसकी 17 वर्षीय बहन के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बना ली। किसी से बताने पर पिता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। जिससे पीड़ित दहशत में चली गई थी। वहीं कुछ दिन पहले आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के परिजनों को जानकारी मिली तो वह मामले की शिकायत लेकर आरोपी के घर गए। इस पर आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में 21 मई को थाना स्तर पर शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में दुष्कर्म करने वाले आरोपी व उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें