फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, साथी घर के बाहर दे रहा था पहरा

Sun, 17 May 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। थानाक्षेत्र से एक गांव में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के वक्त आरोपी का साथी घर के बाहर पहरेदारी कर रहा था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही साजिद अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि बीते 13 मई की रात को साजिद अपने साथी मुरसलीन के साथ दीवार लांघकर किसान के घर में दाखिल हो गया। घर में घुसने के बाद आरोपी मुरसलीन बाहर पहरेदारी करने लगा ताकि कोई अंदर न आ सके। इसी बीच साजिद ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद आरोपियों ने शिकायत पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। अगले दिन सुबह डरी-सहमी पीड़िता ने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित पिता का आरोप है कि जब उसने घटना की शिकायत आरोपी साजिद के चचेरे भाई से की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें