फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हल्द्वानी की किशोरी प्रेमी के साथ अकबरपुर गांव आई, शादी की जिद पर थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। हल्द्वानी की एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ डिडौली क्षेत्र के अकबरपुर गांव पहुंच गई। शनिवार को परिजन उसे लेने पहुंचे तो किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। वहां भी हंगामा हुआ। समझाने पर किशोरी घर जाने को राजी हो गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि डिडौली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी युवक हल्द्वानी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की कालिका कॉलोनी, चौपाल चौराहा निवासी किशोरी से प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक उसे अपने साथ गांव ले आया। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने हल्द्वानी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी की तलाश के दौरान पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की। इसके बाद मकान मालिक कुछ महिलाओं और अन्य लोगों के साथ शनिवार को अकबरपुर पहुंच गया। उन्होंने किशोरी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया तो मामला बढ़ गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची डिडौली पुलिस युवक और किशोरी को थाने ले आई। वहां किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाया और परिजनों के साथ जाने के लिए राजी किया। इसके बाद किशोरी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में हल्द्वानी गुमशुदगी दर्ज है इसलिए वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें