फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना लदे ट्रक से बचने के प्रयास में शीरा से भरा टैंकर पलटा, दो खंभे टूटे

Sun, 07 Dec 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रहरा मार्ग पर कालका वाली डगरोली के पास गन्ने से लदे ट्रक से बचने के प्रयास में शुक्रवार रात शीरे से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया व हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूट गए। सड़क पर करीब दो सौ मीटर तक शीरा फैल गया जिससे कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

संभल के असमोली थानाक्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी राजेश गोस्वामी टैंकर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वह संभल के रजपुरा शुगर मिल से शीरा भरा टैंकर लेकर धामपुर जा रहा था। सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रक से बचने के प्रयास में टैंकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक राजेश घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, टैंकर पलटने से सड़क और खेत में शीरा फैल गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटवाया।
हालांकि, सड़क पर शीरा फैला होने से कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा जिससे लोगों को परेशानी हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शीरा से भरा टैंकर पलट गया जिससे सड़क पर शीरा फैल गया था। आवागमन सुचारू करा दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दो खंभे टूटने से तीन गांवों में कई घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
हसनपुर। रहरा-हसनपुर मार्ग पर डगरोली के पास सड़क पर पलटे शीरे के टैंकर से हाईटेंशन लाइन के तो बिजली के खंभे टूट गए। इसकी वजह से शाहपुर डगरौली समेत तीन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, खंभा टूटने से तीन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को दिनभर बिजली विभाग की टीम पोल की मरम्मत करने के कार्य में लगी रही। बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ मिथलेश कुमार का कहना है कि हादसे की वजह से बिजली के दो पोल टूट गए। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। समय रहते आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें