फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने सुसाइड नोट हाथ पर लिखकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के ही अरुण और उसके भाई सुशील ने छात्रा को लगातार परेशान किया, जिससे तंग आकर उसने फंदे पर लटककर कर जान दे दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर दो भाइयों के खिलाफ वसूली करने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को पिछले छह महीने से गांव का ही अरुण ब्लैकमेल कर रहा था। अरुण ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे अबतक 52 हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। अरुण ने छात्रा पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव भी बनाया जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। 31 जुलाई की शाम को छात्रा ने अपनी भाभी को इस बारे में बताया। उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व जब वह पढ़ाई के लिए हसनपुर जा रही थी तो अरुण ने साजिश रचकर एक बाइक सवार के साथ उसकी तस्वीर खींच ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। लोकलाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी।

एक अगस्त की सुबह जब छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। शव पंखे से लटका हुआ था। उसके हाथ पर सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन


इसके अलावा एक सुसाइड नोट कागज पर भी मिला जिसमें मौत का जिम्मेदार अरुण को ठहराया गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि अरुण और उसके भाई सुशील ने मिलकर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी जिससे परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



आरोपियों पर इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस 2023 की धारा 308(2), भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 351(2) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 108 के तहत आरोपी अरुण व सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




छात्रा नेे हाथ पर यह लिखा

सब अरुण की गलती है, और किसी की नहीं। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ अरुण है। मैंने सुसाइड नोट भी लिखा है, लोग फाड़ देते हैं, इसलिए हाथ पर भी..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें