फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाढ़ के पानी में डूबकर छात्र की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं। गांव ढ्योटी में रविवार सुबह छात्र नितिन (17) की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। वह रविवार सुबह करीब 10 बजे चचेरे भाई अनिकेत के साथ खेत पर गया था। ग्रामीणों के मुताबिक तटबंध के दूसरी ओर बाढ़ का पानी भरा था।
विज्ञापन

नितिन बाढ़ के पानी में उतर गया और उसमें डूबने लगा। दूसरी ओर खड़े अनिकेत ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण गोताखोरों ने उसको बचाने के लिए प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। उधर, पुलिस के मुताबिक नितिन मछली पकड़ने गया था और नहाने के दौरान की उसकी मौत हुई है।
गांव ढ्योटी निवासी पीतम सिंह का बेटा नितिन आईटीआई का छात्र था। उसने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे नितिन चचेरे भाई अनिकेत के साथ खेत की ओर गया था। ग्रामीणों के मुताबिक तटबंध के दूसरी ओर बाढ़ का पानी भरा है। नितिन बाढ़ के पानी में उतर गया। देखते ही देखते वह उसमें डूबने लगा। इस पर दूसरी ओर खड़े अनिकेत ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण गोताखोरों ने उसको बचाने के लिए प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

इस बीच नितिन के चाचा ने शेरपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। शेरपुर गांव से आए ग्रामीण गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नितिन का शव बरामद किया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि नितिन अपने भाई के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में नहाने चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें