फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर लग्न समारोह से भागा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दहेज में 25 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बना पीएसी का सिपाही लग्न समारोह से भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और युवक को थाने ले आई। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। उधर, युवती के परिजनों ने एक माह पहले भी सिपाही दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बेटी का रिश्ता नौगावां सादात थाना क्षेत्र के युसूफपुर निवासी राहुल कुमार के साथ किया। राहुल कुमार पीएसी में सिपाही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात क्षेत्र के एक गांव स्थित मैरिज हॉल में लग्न की रस्म का कार्यक्रम था। युवती के परिजन लग्न लेकर पहुंच थे। लग्न चढ़ाई जा रही थी। दोनों ओर से मेहमान व रिश्तेदार उपस्थित थे। इस बीच युवक लग्न की रस्म से उठा और युवती से शादी करने इन्कार कर दिया। युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और युवक को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों के परिजन भी थाने बुलाए। बुधवार को दोनों पक्ष के रिश्तेदार और संबंधी थाने में डटे रहे। इस प्रयास में लगे रहे कि बात बन जाए। भाजपा के नेता भी समझाने में लगे रहे कि युवक की शादी उसी युवती से हो जाए, जिससे रिश्ता हुआ है, मगर युवक ने साफ इन्कार कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवक व उसके परिजनों के खिलाफ पूर्व में ही केस दर्ज है।
विज्ञापन

आरोपी युवक सहित नौ के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट

गजरौला। पीएसी के जिस सिपाही पर लग्न से भागने का आरोप है उसके और परिजनों के खिलाफ युवती के परिजनों ने बीते महीने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक, 11 जून 2024 को रिश्ते के साथ ही गोद भराई की रस्म हुई। लड़की पक्ष ने शादी के लिए बैंक्वेट हॉल बुक कर दिया। आरोप है कि 25 लाख रुपये और कार की मांग करते हुए युवक ने एक माह पहले ही शादी करने से इन्कार कर दिया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल उसके पिता महावीर सिंह, मां कुसुम देवी, बड़ा भाई संजय उर्फ गजेंद्र उसकी पत्नी संगीता, बिचौलिया देवेंद्र व कपिल निवासी युसूफपुर व ननद पिंकी और नंदोई विपिन कुमार निवासी नवादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें