फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उत्तराखंड के मंदिर से पूजा कर लौट रहे स्कूटी सवार को वाहन ने कुचला, मौत

Wed, 22 Oct 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में मंदिर पर पूजा कर घर लौट रहे स्कूटी सवार बाबा अरुण (40) को दूध के वाहन ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वह मेरठ के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाबा अरुण मेरठ जिले के दुलाल सिकंदरपुर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक अरुण पूजा पाठ करने का काम करते थे। सोमवार को वह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में शक्तिपुरम स्थित मंदिर में पूजा कर स्कूटी से दिल्ली हाईवे होते हुए मेरठ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो दूध के वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते अरुण कुमार उछलकर दूर जा गिरे और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अरुण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर वाहनों को गंतव्य के लिए भेजा। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में दूध के अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें