फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान के दो हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Fri, 24 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसान अभिषेक की हत्या के दो आरोपी मनोज और गुड्डू की गिरफ्तारी पर एसपी अमित कुमार आनंद ने 25-25 हजार रुपये इनाम रखा है। दोनों को गिरफ्तार करने वाले या पुलिस को सूचना देने वालों को यह धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी कार्यालय पर परिजनों के प्रदर्शन करने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने का दावा किया है। वहीं, हत्या में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने एक दावत के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

12 अक्तूबर की शाम नगर पालिका से जुड़े ठेकेदार निरंजन ने मुनव्वरपुर निवासी समरपाल सिंह चौहान के श्रीभारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत का आयोजन किया था। इसमें हाशमपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए थे। दावत में हाशमपुर निवास किसान अभिषेक भी आए थे। उनके गांव का ही अनुज भी साथियों के साथ दावत में आया था। अभिषेक व अनुज के बीच करीब दस साल पुरानी रंजिश थी। इस बीच अभिषेक ने अनुज पर तंज करते हुए पूर्व में हुई घटना का उलाहना दिया था। कहा था कि पूर्व में भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाए, आगे भी इनको सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


यह बात अनुज को नागवार गुजरी और अनुज ने हरविंदर व मनोज के साथ योजना बनाकर अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए थे। मामले में मृतक अभिषेक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही अनुज और मनोज पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का शक जताया था।

गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने किया था प्रदर्शन

पुलिस ने आरोपी अनुज और हरविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि देहात थाना पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जबकि दो आरोपियों को ही गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस हत्या करने के षड्यंत्र में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने देहात थाना पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सात नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें