फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा को उसके घर नहीं भेजने पर मौसा-मौसी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मौसी के घर पढ़ने के लिए भेजी छात्रा को उसकी मौसी और मौसा वापस नहीं कर रहे हैं। छात्रा की माता ने न्यायालय के आदेश पर मौसी व मौसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैै।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 नया मुरादाबाद निवासी शैली सिंह ने अदालत के आदेश पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक उनकी बहन ममता रानी की शादी नगर के मानसरोवर कॉलोनी निवासी श्यामवीर सिंह से हुई।
उन्होंने अपनी बेटी कशिश को सात साल पहले अपनी बहन ममता के यहां पढ़ने के लिए भेज दिया था। आरोप है कि ममता व उसके पति श्यामवीर सिंह ने कशिश का फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र बनवा लिए। इसमें उन्होंने कशिश को अपनी पुत्री दर्शाया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर शैली मानसरोवर कॉलोनी आईं। उन्होंने अपनी बेटी कशिश को वापस मांगा तो दोनों ने साफ इन्कार कर दिया। दोनों ने उसे अपनी बेटी बताया। इसकी शिकायत शैली ने थाना पुलिस से की। एसपी कार्यालय में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने श्यामवीर सिंह व उसकी पत्नी ममता रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें