फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीते 15 महीनों में हार्ट अटैक से हो गई 27 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम बदलने के साथ फिर से हृदय घात के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कम उम्र में ज्यादा तनाव युवाओं के दिल को कमजोर कर रहा है। उनके परिवार वालों को बड़ा जख्म दे रहा है। बीत 15 महीनों में 27 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसमें मरने वालों की अधिकांश लोगों की उम्र 40 साल से कम है।
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमओ डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीपीआर हार्ट अटैक के दौरान कारगर होने वाली प्रक्रिया है जिसका मतलब कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन है। यह एक जीवन रक्षक तकनीक है जो हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में कारगर है। सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है।
विज्ञापन

इन लोगों की भी जा चुकी है जान

29 अक्तूबर 2025 को अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय के रहने वाले फहीन (30) की मौत हो गई।

24 जुलाई 2025 को मंडी धनौरा क्षेत्र के देहरा कादर बख्श गांव निवासी प्रवक्ता सुशील कुमार की कॉलेज में पढ़ाते समय मौत हो गई।

11 जून 2025 को अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा के 32 वर्षीय मजदूर मुनेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

28 जनवरी 2025 को हसनपुर के मोहल्ला मोहल्ला लालबाग फाटक वाली गली निवासी फारुख की सीने दर्द के बाद मौत हो गई थी।

28 जनवरी 2025 को हसनपुर के मोहल्ला खंकर वाला कुआ निवासी रईस अहमद की मौत हो गई थी।

27 जनवरी 2025 की दोपहर को हसनपुर के लाल बाग निवासी फारूख (30) की हार्ट अटैक से जान चली गई थी।

25 जनवरी 2025 की रात को हसनपुर के खंकर कुआ निवासी रईस अहमद (30) की हार्ट अटैक से मौत।

22 जनवरी 2025 जोया में कार की सफाई करते समय 50 वर्षीय आसिफ उर्फ लाला (50) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

21 जनवरी 2025 को अतरासी कलां गांव के रहने वाले सपा कार्यकर्ता जफर अली (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें