जुनावई। एसपी के आदेश पर घटना के 19 दिन बाद महिला से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई दिन से थाने के चक्कर लगा रही थी। जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से 15 दिसंबर को गांव के हरिओम ने छेड़खानी की। आरोप है कि महिला खेत में शौच के लिए जा रही थी। उसी समय आरोपी ने उसे पीछे से दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के बाद पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। कई दिन तक पीड़िता थाने के चक्कर लगाती रही। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
-
जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
चंदौसी। बहजोई थाना क्षेत्र गांव फरीदपुर खुशहाल के गिरीश पाल यादव ने अपनी कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। पीड़ित ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर कहा कि गांव खुशहालपुर में उसकी कृषि भूमि है। गांव के एक पक्ष ने जबरन उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर गेहूं की फसल बाे दी है। आरोपी उससे झगड़ा करने को उतारू हैं। वह कई बार पुलिस और तहसील में शिकायतीपत्र देकर जमीन से कब्जा हटवाने की मांग कर चुका है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने एसपी से जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। संवाद