फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेएस हिंदू इंटर कॉलेज से शुरू हुआ मैं भी स्वदेशी समर्थक डिजिटल अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रव्यापी ''मैं भी स्वदेशी समर्थक'' डिजिटल अभियान की शुरुआत शनिवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने स्वदेशी अपनाने तथा देशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला, प्रधानाचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह और स्वदेशी जागरण मंच के सहप्रांत संयोजक एडवोकेट सुधांशु विश्नोई ने दीप जलाकर किया। ओमप्रकाश गोला ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया।
स्वदेशी जागरण मंच के सह विभाग संयोजक योगाचार्य नितीश भारद्वाज ने बताया कि ''मैं भी स्वदेशी समर्थक'' डिजिटल अभियान एक से 20 अगस्त तक देशभर में चलेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से डिजिटल माध्यम से अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में सभी ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अमित सैनी, नगर मंडल उपाध्यक्ष राजेश आर्य, हेम सक्सेना, लव खंडेलवाल, लखन रघुवंशी और देशराज गोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें