फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सॉल्वर गैंग के गुर्गे के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, मुनादी भी कराई

Thu, 20 Feb 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की वायरलेस ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाने वाले पहाड़पुर निवासी लोकेंद्र के घर पर चिनहट पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इससे पहले पुलिस ने गांव में डुगडुगी पीटकर मुनादी भी कराई। हालांकि, लखनऊ की चिनहट पुलिस की इस कार्रवाई से अमरोहा पुलिस पूरी तरह अनजान रही।
पुलिस के मुताबिक, तीन फरवरी 2024 को चिनहट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस कैंपस में हेड ऑपरेटर मैकेनिकल वायरलेस विभाग की परीक्षा चल रही थी। दूसरी पाली में मंडी धनौरा क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी लोकेंद्र के स्थान पर सौरभ कुमार सॉल्वर पेपर दे रहा था, जिसे कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया था। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था। लोकेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेंद्र के तार सॉल्वर गैंग से जुड़े होने की बात जांच में सामने आई थी। तभी से लोकेश फरार चल रहा है। वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। मंगलवार की दोपहर बाद पुलिस ने गांव जाकर लोकेश के घर पर दबिश दी। साथी कुर्की का नोटिस चस्पा किया, लेकिन बुधवार की सुबह वह नोटिस किसी ने वहां से हटा दिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि किसी भी थाने की पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें