रजबपुर । घर से उठाकर ले जाने के बाद गांव के बाहर तमंचे के बल पर इंटर के छात्रा ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी के दोस्तों ने छात्रा की पिटाई की। शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने परिजनों काे आपबीती बताई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले किसान की 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। जबकि इस स्कूली में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का युवक कक्षा 12 में पढ़ता है।
आरोप है कि इंटर में पढ़ने वाला छात्र, छात्रा को परेशान करता है। उसकी तरफ अश्लील इशारे करता है। स्कूल की छुट्टी के दौरान आरोपी छात्र ने छात्रा से प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही और उसके साथ छेड़खानी की। घर पहुंची छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने आरोपी छात्र के माता-पिता से इसकी शिकायत की। आरोप है कि 31 जनवरी को छात्रा अपने घर पर थी, जबकि उसकी मां छत पर बनी रसोई में खाना बना रही थी।
आरोपी छात्र अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस आया और छात्रा को तमंचे के बल पर अपने दो साथियों के साथ उठाकर गांव से बाहर तालाब के पास ले गया। यहां उसने कनपटी पर तमंचा सटाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान छात्र के दोस्तों ने नीचे गिरा कर छात्र के कपड़े फाड़ दिए और आरोपी छात्र ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई।
इसके बाद छात्रा के पिता ने रजबपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।