फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीडन में पति समेत चार लोगों पर प्रथमिकी

Sat, 07 Feb 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को शादी के बाद ही दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायत के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला चिल्लास में सौरभ खंडेलवाल का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी राधिका खंडेलवाल की शादी चार फरवरी 2024 को मोहल्ला कोर्ट के रहने वाले शुभम गुप्ता के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और सात लाख रुपये की मांग करते हैं। विरोध करने पर जलाकर मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि कई बार ससुराल वालों ने गैस खुला छोड़कर चाय बनवाने की कोशिश भी की जिससे हादसा हो सके। इस संबंध में कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधारा।
आरोप है कि 24 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने सात लाख रुपये और कार की मांग दोहराई। नहीं देने पर जलाकर मारने की धमकी दी और मारपीट करते हो घर से निकाल दिया। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। ससुराल वाले पुलिस में शिकायत करने पर परिवार वालों को फसाने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता अपने मायके वालों के साथ कोर्ट चौकी पहुंची तो यहां फैसले का दबाव बनाया गया। इसके बाद विवाहिता ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पति शुभम गुप्ता, ससुर राजीव गुप्ता, सास रीता गुप्ता और नंद शिवांगी गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें