फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा खाना नहीं बनाया तो गुस्से में तलाक कहकर फंसा पति

Wed, 26 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तलाक
विज्ञापन
देशभर में तीन तलाक पर जारी बहस के बीच अब बछरायूं में एक नया मामला सामने आया है। नगर के पेशथाना मोहल्ले में भोजन स्वादिष्ट न होने पर गुस्से में पत्नी को तलाक... तलाक... तलाक कहकर बिजनौर का एक युवक फंस गया।
विज्ञापन


युवक को गलती का एहसास हुआ माफी भी मांगी, मगर मामला घर से बाहर आ गया। पंचायत बैठी और मुस्लिम विद्वानों ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए दंपति का तलाकनामा करा दिया। अब महिला एक मौलवी के घर इद्दत पर बताई जा रही है।

 मोहल्ला बकाबाद की रहने वाली युवती का निकाह चार साल पहले बिजनौर के झालू कस्बे के रहने वाले युवक से हुआ था। फिलहाल दंपति नगर के ही मोहल्ला पेशथाना में एक मौलवी के भवन में किराए पर रहता था। बताया जाता है कि 21 अक्तूबर को युवक ने पत्नी की ओर से बनाए गए भोजन के स्वादिष्ट न होने पर नाखुशी जाहिर की।
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने भी कुछ कह दिया। दोनों में कहासुनी के बाद युवक आपा खो बैठा और गुस्से में पत्नी को तलाक... तलाक... तलाक कह दिया। यह सुनकर महिला बेसुध हो गई। युवक को भूल का एहसास हुआ तो पत्नी से तलाक के लिए माफी मांगने लगा।

इधर, मौलवी को भी इसकी खबर लग गई और वह इसे इस्लाम के खिलाफ बताने लगा। मामला घर के बाहर पहुंच गया, दंपति ने अपने परिजनों को भी फोन कर बुला लिया। दोनों पक्ष गुस्से में तलाक की बात कह कर मामला रफा दफा किए जाने पर राजी थे, मगर मौलवी ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया। बाद में बिरादरी और मौलवियों की मौजूदगी में पंचायत में दोनों का तलाकनामा करा दिया गया।

युवक मामले को तूल नहीं देने की गुहार लगाता रहा
पंचायत में युवक ने गुस्से में तलाक देने की बात कहते हुए इस मामले को तूल नहीं देने की गुहार लगाई गई। लेकिन मुस्लिम धर्माचार्यों ने इस माफीनामे को नहीं माना और दोनों का तलाकनामा करा दिया। फिलहाल महिला गृहस्वामी के घर पर ही इद्दत पर बताई जाती है। कस्बे में इस तलाक की काफी चर्चा है।

महिला है गर्भवती
एक व्यक्ति के यहां नौकरी पर अपना व परिवार की गुजर बसर करने वाला यह युवक गुस्से में तलाक देने से बेहद आहत है। उसके दो बच्चे हैं, बीवी भी गर्भवती बताई जाती है। बताया जाता है कि इद्दत के दौरान विवाहिता 40 दिन तक न तो अपने शौहर को देख सकेगी और न ही उससे किसी प्रकार का कोई संबंध रख सकेगी। उसके बाद अगली कार्रवाई शरीयत के अनुसार होगी।

ऐसे कर सकेगी निकाह...
तलाक होने के बाद महिला को पर्दे में रहकर इद्दत करनी होती है। इसके बाद उसे किसी अन्य व्यक्ति से निकाह करना होता है। यह व्यक्ति महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर तलाक देगा। अब महिला को दोबारा पर्दे में रहकर इद्दत करनी होगी। इसके बाद वह पूर्व पति से निकाह कर सकेगी।

माफी मांगने से दूर नहीं होगी गलती
मुरादाबाद। मदरसा जामिया अरबिया इमदादिया के मोहतमिम और शेखुल हदीस मौलाना मो. असजद कासमी का कहना है कि मुंह से निकले तलाक के अल्फाज गोली के समान है जो वापस नहीं हो सकती। माफी मांगने से ये गलती दूर नहीं होगी।

अब महिला को दोबारा उसी मर्द से निकाह करने के लिए दूसरे किसी मर्द से निकाह करने होगा। फिर वह तलाक देगा। फिर इद्दत पूरा करने के बाद वह पहले शौहर से निकाह कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें