फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच करोड़ से बनेगा महाविद्यालय में बहुउद्देशीय हाॅल

Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में पांच करोड़ रुपये से बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने बजट भी जारी कर दिया है। साथ ही कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी है। 300 विद्यार्थियों की क्षमता का हॉल बनने के बाद कार्यक्रम या सेमिनार करने में आ रही परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बहुउद्देशीय हॉल नहीं है। जबकि महाविद्यालय में आए दिन एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की तरफ से कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशाला और गोष्ठी आदि आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में कम से कम 300 विद्यार्थियों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल बनवाने की बीते कई साल से मांग उठाई जा रही है। कॉलेज की तरफ से उच्च शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिखे गए।
उच्च शिक्षा विभाग ने मांग को गंभीरता से लिया और प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत कॉलेज में 300 विद्यार्थियों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल को मंजूरी दी गई। जिस पर पांच करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। खास बात यह है कि इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने हॉल बनाए जाने के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि संभावना है कि जल्द ही कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें