फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में चलती कार बनी आग का गोला

Mon, 01 Sep 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर में कार में लगती आग। संवाद
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-दीपपुर मार्ग पर शनिवार रात करीब नौ बजे एक निजी स्कूल के पीछे चलती कार में आग लग गई। कार सवार कुछ समझ पाते इससे पहले ही लपटें उठने लगीं। कार में सवार चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होलीवाला निवासी श्रेय अग्रवाल शनिवार रात अपनी कार में तीनों दोस्तों के साथ कार सीखने जा रहे थे। अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा जब तक वह कुछ समझ पाते कार आग में घिर गई। इस बीच श्रेय अग्रवाल और उनके तीन दोस्तों ने कार से बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
आसपास के लोगों के मुताबिक अगर कार सवार समय रहते कार से न निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाड़ी और पीआरवी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। श्रेय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने यह कार ड्राइविंग सीखने के उद्देश्य से खरीदी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें