नौगांवा सादात। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। अब नौगांवा में सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया जिसकी कार सवार युवकों ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है।
शनिवार रात करीब दस बजे कार से लौट रहे कुछ लोगों ने गांव मुस्तफापुर नवादा के पास सड़क पर एक तेंदुआ देखा। कार की लाइट पड़ते ही तेंदुआ सड़क किनारे स्थित झाड़ी में चला गया। इस दौरान युवकों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। बीते एक पखवाड़े से रजबपुर थाना क्षेत्र में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है जबकि इससे पहले तेंदुआ नौगांवा सादात क्षेत्र में कई बार देखा जा चुका था।