फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सद्भावना सम्मेलन में दिया एकता और भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जमीयत-ए-उलमा हिंद की शहर यूनिट की ओर से रविवार को मोहल्ला दरबारे क्लब स्थित तैय्यब जूनियर हाईस्कूल में सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने एकता, प्रेम और आपसी सहयोग का संदेश दिया। वक्ताओं ने गंगा-जमुनी तहजीब को देश की ताकत बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते कलाम-ए-पाक से हुआ। अध्यक्षता मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद के मोहतमिम मुफ्ती मोहम्मद हमजा और संचालन हाफिज मोहम्मद हनीफ ने किया। मुफ्ती हमजा ने कहा कि अमरोहा भाईचारे की मिसाल रहा है। मुख्य वक्ता मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि विविधता में एकता देश की पहचान है।
राजेंद्र छावड़ा, अनिल जग्गा, कमर नकवी, शीबान कादरी और हरि सिंह मौर्य ने भी विचार रखे। उन्होंने आपसी सद्भाव, इंसानियत और युवाओं की एकता पर जोर दिया। कारी मोहम्मद यमीन, इंद्रपाल गोले, फहीम नबी और मुफ्ती सलमान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

अंत में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। हाफिज मोहम्मद हनीफ ने आभार जताया। सम्मेलन में शिबान कादरी, हफीज गुफरान, मो. शहजाद, वसीम हसन, अनवर फरीदी, मो. फरहान, नईम अख्तर, मौलाना दिलदार, अतीकुर्रहमान फारूकी, मुफ्ती सलमान, चंद्रगुप्त मौर्य और मो. शारिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें