फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉटन वेस्ट कारखाने और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, भारी नुकसान

Mon, 15 Jun 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव निजामपुर गर्वी स्थित कॉटन वेस्ट कारखाने और शहर के स्टेशन रोड पर स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दोनों घटनाओं में दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव निजामपुर गर्वी की है। नगर के मोहल्ला तलवारशाह नई बस्ती निवासी हाजी सरताज का यहां काटन कारखाना है। बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कारखाना बंद कर वह घर चले गए थे। रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर कारखाने में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और पूरा कारखाना आग की लपटों में घिरा हुआ था।
कारखाने में रखी तैयार रुई, कच्चा माल तथा मशीनें आग की भेंट चढ़ गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कारखाने का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। नौगावां सादात पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। दूसरी घटना शहर के स्टेशन रोड स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में हुई।
मोहल्ला मुल्लाना निवासी अबसार सिद्दीकी की दुकान में रविवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। मिनी स्टेडियम में व्यायाम करने पहुंचे लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकान मालिक अबसार सिद्दीकी के अनुसार आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों घटनाओं में आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें