फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉटन वेेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग

Sat, 18 Oct 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में कॉटन वेस्ट कारखाने में संदिग्ध हालत में आग लग गई। दमकल की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

संभल जनपद के हाजीपुर गांव निवासी यामीन कॉटन वेस्ट कारोबारी है। उनका अमरोहा के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के पीछे कारखाना है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कारखाने में संदिग्ध हालत में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने दौड़कर जान बचाई।
आग की उठती लपटों को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने ही अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मी होने करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें