फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव जा रहे राजमिस्त्री को गोली मारकर घायल किया

Sat, 30 May 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। ग्राम कैसरा से बाइक से घर जा रहे राजमिस्त्री को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजमिस्त्री को धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी खुर्द निवासी अमरपाल भारती राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह शुक्रवार की देर रात लगभग 9 बजे ग्राम कैसरा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। अमरपाल भारती का कहना है कि गांव से कुछ ही दूरी पर अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उसे पर फायर झोंक दिया। गोली उसकी जांघ में लगी। राजमिस्त्री ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। थाना अध्यक्ष कुलदीप तोमर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। लेकिन प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। घटना के समय राजमिस्त्री की बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें