फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
रामभोले सैनी का फाइल फोटो - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर कस्बे में युवक का शव फंदे पर बुधवार देर रात को लटकता मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आदमपुर गांव में प्रीतम सिंह सैनी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा रामभोले सैनी शराब पीने का आदी था। वह खेतीबाड़ी करता था। बुधवार देर रात उसका शव गांव में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल पर फंदे से लटका मिला। शव को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी परिजन को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामभोले की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें