फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी का वादा करके महिला से बनाए संबंध, विवाह से मुकरने पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। घरेलू विवाद में पति से अलग रह रही महिला के साथ हापुड़ जिले के गांव नेकनामपुर नानई निवासी युवक ने शादी करने का झांसा यौन शोषण किया और बाद में मुकर गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी 2019 में धनौरा थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई। जिससे उस पर एक बेटा डेढ़ साल और पांच साल की बेटी है। बेटी अपने पिता के साथ रहती है। घरेलू बातों को लेकर पति से मनमुटाव होने पर वह नगर में किराये के मकान में रहने लगी।
दो साल पूर्व उसकी मुलाकात हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नेकनामपुर नानई निवासी मोमराज से हुई। वह इस समय जिला अस्पताल परिसर में सरकारी आवास में रहता है। महिला का आरोप है उसने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया था। वह दिन में उसके पास रहता और शाम को चला जाता था। उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
विज्ञापन

बताया कि 25 जनवरी को भी वह कमरे पर आया और उसके साथ संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। अगले दिन वह जिला अस्पताल में उसके आवास पर गई। वहां पर उसने गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें