फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी के युवक की मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। होटल पर खाना खाकर घर लौट रहे लखीमपुर खीरी के मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में बदौनिया गांव के मोड़ पर हुआ। जनपद लखीमपुर खीरी के गांव बसंतपुर निवासी सुभाष (20) पुत्र अमरीक बदौनियां निवासी सोमवीर सिंह के यहां मजदूरी करता था। मंगलवार की रात सुभाष रजबपुर के एक होटल पर खाना खाकर बाइक से वापस लौट रहा था। अभी उसकी बाइक बदौनिया गांव के मोड़ पर पहुंची थी। तभी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर मिलते ही परिजन लखीमपुर खीरी से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद भाई मनोज शव को अपने साथ घर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें