फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से हाथ छुड़ाकर भाग निकला शराब तस्कर, महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव टीकोवाली में अवैध कच्ची शराब के धंधे पर अंकुश नहीं लग सका है। वहीं गांव मोहरकापट्टी में भी बड़े पैमाने पर शराब की भट्ठियां चल रही हैं। महिलाओं ने कड़ी मशक्कत कर एक शराब तस्कर को रंगेहाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसी बीच तस्कर सिपाही का हाथ छुड़ाकर छत से कूदकर भाग निकला। जानकारी होने पर ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। वहीं सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव पट्टी निवासी ग्रामीणों ने हलके के एक सिपाही को सूचना दी कि गांव मोहरकापट्टी में एक स्थान पर अवैध शराब की भट्ठी चल रही है। इतना ही नहीं महिलाओं ने एक शराब तस्कर को दो कट्टों में भरी लगभग डेढ़ सौ लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरणों समेत पकड़ भी लिया और पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि पकड़े गए तस्कर ने अपने शरीर पर तौलिया लपेटा हुआ था। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर उसी हालत में उसके घर तक ले गए और कपड़े बदलने को कहा। तस्कर ने कहा कि कपड़े छत पर हैं। इस पर उसका हाथ पकड़े सिपाही ने उसे डांट दिया। बताते हैं कि इसी दौरान तस्कर ने सिपाही का हाथ छुड़ाया और छत पर चढ़कर पीछे की ओर कूदकर फरार हो गया। जानकारी होने पर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। हालांकि बाद में पुलिस शराब के कट्टे लेकर थाने लौट आई। वहीं इस घटना की जानकारी होने पर एएसपी अजय प्रताप सिंह ने नाराजगी जाहिर की। वहीं सीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वह जांच कराएंगे। बता दें कि रविवार को गांव में एक तस्कर ने एक महिला का डंडा मारकर हाथ तोड़ दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। इस पर एक सिपाही ने ग्रामीणों को अपना नंबर देते हुए कहा था कि अब यदि कोई तस्कर मिले तो उसे फोन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें