फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते फांसी पर झूला श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से सुबह बगैर बताए निकले श्रमिक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वहां आम बीनने पहुंचे बच्चों ने शव लटका देखा तो शोर मचाते हुए सड़क पर आ गए । कुछ देर बाद ही परिजन और पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करना सामने आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
विज्ञापन

सोमवार की अपराह्न लगभग साढ़े 12 बजे नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी बच्चे पड़ोस में गांव एहरोला तेजवन में एक आम के बाग में आम बीनने गए थे। इसी दौरान उनकी निगाह वहां एक व्यक्ति के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। बच्चे शोर मचाते हुए सड़क पर आ गए। वहां मौजूद लोग बाग में पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त राजू (50) पुत्र किशन निवासी मोहल्ला आंबेडकर नगर के रूप में की। कुछ ही देर में मृतक के परिजन और कुमराला चौकी इंचार्ज एसआई कृपाल सिंह भी वहां पहुंच गए। मृतक की पत्नी बीना और छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले वालों के मुताबिक राजू मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पालता था। वह सुबह लगभग पांच बजे बगैर बताए घर से निकल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने गमछा काटकर शव को नीचे उतारा और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुमराला चौकी इंचार्ज एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें