फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव भदौरा में सोमवार की शाम उस समय दहशत फैल गई, जब खेत पर गए एक शिक्षामित्र को पेड़ पर बैठा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए की आहट से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव भदौरा निवासी शिक्षामित्र कुलवीर सिंह सोमवार की शाम अपने खेत पर गए थे। जैसे ही उन्होंने खेत के समीप अपनी मोटरसाइकिल रोकी, उनकी नजर खेत की मेड़ पर स्थित एक पेड़ पर पड़ी। पेड़ की डाल पर तेंदुआ बैठा हुआ था। तेंदुए को इतने पास देखते ही कुलवीर सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने समझदारी दिखाई और बिना कोई शोर मचाए उल्टे पांव बाइक से वापस गांव की ओर लौट आए। गांव पहुंचकर उन्होंने इस घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग भयभीत हो गए। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर तेंदुए की तलाश कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें