फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र से दिल्ली के युवक ने विश्वविद्यालय में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। दिल्ली के युवक ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी में प्रवेश लिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच में प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रजबपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मुरादाबाद के सिंहोरा गोविंद नगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि पश्चिम विहार, दिल्ली निवासी दीपक नंदा ने 2019 में बीएएलएलबी में प्रवेश लिया था और 2024 में पाठ्यक्रम पूरा किया। प्रवेश के समय उसने जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का 12वीं का प्रमाणपत्र जमा किया था।
क्राइम ब्रांच ने विवेचना के दौरान विश्वविद्यालय से अभिलेख लेकर प्रमाणपत्र का जम्मू-कश्मीर बोर्ड से सत्यापन कराया। बोर्ड ने 19 सितंबर को प्रमाणपत्र को अपने अभिलेखों के अनुसार वास्तविक नहीं पाया। 23 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने विश्वविद्यालय को इसकी जानकारी दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दीपक नंदा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें