फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चारा लेकर लौट रहे किसान की बैलगाड़ी के सामने आया तेंदुआ

Wed, 27 Aug 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब लंबिया गांव में तेंदुआ देखा गया है। खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान की बैलगाड़ी के सामने तेंदुआ आ गया। शोर सुन आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और तेंदुए को खदेड़ा। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


गांव लंबिया निवासी रविंद्र उर्फ छोटे सोमवार सुबह खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। वह खेत से थोड़ी दूर आए थे तभी रास्ते में तेंदुआ आकर उनकी बैलगाड़ी के सामने खड़ा हो गया। इस पर रविंद्र अपनी बैलगाड़ी को पीछे मोड़ दी और तेंदुए के रास्ते से हटाने का इंतजार करने लगे रहे। काफी देर तक तेंदुआ नहीं भागा तो वह शोर मचाने लगे। इसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ा।
ग्रामीणों का मुताबिक तेंदुआ दहाड़ मारता हुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीण ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवा कर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। इससे पहले भी लगातार तेंदुआ कभी जंगल तो कभी गांव के आसपास देखा जाता रहा है। लगातार तेंदुए के दिखाई देने के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें