फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर में आज निकाली जाएगी भव्य रामडोल शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन निकाले जाने वाली अमरोहा की रामडोल शोभायात्रा का इतिहास काफी पुराना है। यह उत्तर भारत की प्रमुख शोभायात्रा में शुमार है। करीब 117 वर्ष पहले मोहल्लों से डोले निकलते थे। वर्ष 1952 में शोभायात्रा को व्यापक रूप दिया गया। अंग्रेजी हुकूमत में शुरू हुई रामडोल शोभायात्रा आज भी भव्य रूप में निकाली जाती है।
विज्ञापन

रामडोल शोभायात्रा की परंपरा 1906 में पड़ी थी। उस वक्त मोहल्लों से डोले निकाले जाते थे, जो रिसायत वाले मंदिर पर जाकर समाप्त होते थे। 1952 में तत्कालीन एसडीएम सीएम निगम की पहल पर इसे शोभायात्रा का रूप देकर रामडोल नाम दिया गया। शुरुआत में इसमें केवल डोले ही शामिल होते थे, लेकिन धीरे-धीरे आसपास के जनपदों की झांकियां भी आने लगीं। आज शोभायात्रा में तमाम प्रदेशों की झांकियां शामिल होती है। कुछ घंटों में पूरी होने वाली शोभायात्रा को अब निकलने में 16 घंटे लगते हैं।
श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा बताते हैं कि 117 साल पहले जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब इसका स्वरूप काफी छोटा हुआ करता था। शोभायात्रा में हर साल कुछ बदलाव हो रहा है, जिससे वह भव्य रूप ले रही है। रामडोल शोभायात्रा अमरोहा की ऐतिहासिक और दर्शनीय धरोहर है। मंगलवार को शहर में निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर से लड्डू गोपाल की महाआरती के साथ होगी। जिसमें डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अफसर व नेता मौजूद रहेंगे। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि रामडोल शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए 400 पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी हैं।
विज्ञापन

बरसाना की लठमार होली रहेगी आकर्षक का केंद्र
इस बार भी शोभायात्रा में दिल्ली, उत्तराखंड और अमरोहा के बैंड शामिल हैं, जबकि एटा के कलाकारों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएंगी। बुलंदशहर, कलाकारों द्वारा काली का अखाड़ा प्रस्तुत किया जाएगा। दिल्ली, संभल, मुरादाबाद के कलाकार रासलीला प्रस्तुत करेंगे। मथुरा के कलाकार बरसाना की लठमार होली और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान करेंगे। वहीं, शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन सिंहासन पर लड्डू गोपाल विराजमान रहेंगे।

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें