फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरेराह युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

नगर के एक होटल से खाना लेकर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बुलेट बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़खानी की। युवती के साथ गांव का ही एक युवक भी था। जब उन्होंने विरोध किया तो मनचलों ने थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार देर शाम स्कूटी से अमरोहा स्थित एक अस्पताल में परिचित से मिलने आई थी। उसके साथ उनके बाग की रखवाली करने वाला युवक भी था। वह अमरोहा के एक होटल से खाना लेने पहुंची। खाना लेने के बाद दोनों लौटने लगे। तो बुलेट सवार दो युवक स्कूटी का पीछा करते हुए कमेंट करने लगे और आरोपियों ने छेड़खानी की। इसके बाद युवती बिजनौर लकड़ा चुंगी के पास एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए रुकी, लेकिन मेडिकल बंद था। ऐसे में उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की और दूसरे मेडिकल पर दवा लेने पहुंची। जैसे वह दवा लेकर स्कूटी के पास पहुंची तभी बुलेट सवार मनचलों ने दोबारा से छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब युवती व उसके साथी ने विरोध किया तो उन्होंने थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। फोन पर सूचना देने के बाद युवती का भाई भी वहां पहुंचा। आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर छेड़खानी करने वालों की पहचान हो गई। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभम व सुनील सैनी निवासी वासुदेव थाना अमरोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें