फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में तैनात अर्दली पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा से टैंपो से घर लौट रही अनुसूचित जाति की महिला से कचहरी में तैनात अर्दली ने दुष्कर्म किया। उसके तीन साथियों ने महिला को जातिसूचक शब्दों कहे और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एसपी के निर्देश पर देहात पुलिस ने अर्दली के खिलाफ दुष्कर्म और उसके तीन साथियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला कुछ साल पहले एक न्यायिक अधिकारी के यहां खाना बनाती थी। उनके अर्दली भी आता-जाता था। महिला उसे जानती थी। इस दौरान न्यायिक अधिकारी के चालक से भी उसकी जान पहचान हो गई। आरोप के मुताबिक पांच अगस्त 2019 को महिला चालक की बीमार मां को देखने गई थी। जहां से वह टैंपो से अपने घर लौट रही थी। अभी टैंपो जोया रोड पर पहुंचा था, तभी दूसरे टैंपो में सवार चार लोग वहां पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। सभी आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपी महिला को पकड़कर एक कॉलोनी के बगल में ले गए। जहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने हाथ पैर चलाए तो एक आरोपी के मुंह से कपड़ा हटा गया। महिला ने आरोपी की पहचान कचहरी में तैनात एक अर्दली के रूप में की। इस दौरान सभी आरोपियों ने महिला को जातिसूचक शब्दों कहे। जान से मारने की धमकी दी। तभी से पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रही थी। सोमवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी डॉ. विपिन ताडा से की थी। एसओ देहात अरिहंत कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी अर्दली राहत अली पर दुष्कर्म और उसके तीन साथियों पर एससीएसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें