फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 55 हजार की एफडी की रकम गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। सैकड़ों बैंक ग्राहकों की करोड़ों की रकम की धांधली करने के मामले में चर्चा में रहे नगर के मंडी समिति शाखा प्रथमा बैंक में एक और गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस बार बुजुर्ग महिला की एफडी की करीब 55 हजार की रकम गायब हो गई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि होलीवाला निवासी लड़ेतिया पत्नी छोटे ने नगर के मंडी समिति की प्रथमा बैंक शाखा में एफडी कराई थी। जिसकी मियाद नौ सितंबर 2019 को पूरी हो चुकी है। बताते हैं कि बीमार लड़ेतिया अपने इलाज के लिए नाती के साथ मंगलवार को बैंक में एफडी की रकम निकालने पहुंची। यहां बैंक मैनेजर को एफडी के कागज थमाए। चैक करने पर पता चला कि रकम को पहले ही निकाला जा चुका है। यह सुनकर बुजुर्ग महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बताते हैं कि ढाई वर्ष पूर्व बैंक में दस करोड़ से अधिक की गड़बड़ी उजागर हुई थी, बैंक मैनेजर समेत पूरा स्टाफ हटा दिया गया था, तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक पर भी गाज गिर गई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि बुजुर्ग लड़ेतिया की एफडी की रकम पहले ही निकाली जा चुकी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों सूचना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें