हसनपुर (अमरोहा)। इंस्टाग्राम पर युवती का फोटो लगाना एक पैथोलॉजी लैब संचालक को भारी पड़ गया। युवती ने लैब पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते हैं कि नगर में रहरा रोड पर एक निजी अस्पताल के पास पैथोलॉजी लैब है। आरोप है कि लैब संचालक ने गजरौला थाना क्षेत्र की युवती का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था, इसकी जानकारी मिलने पर युवती अपने परिवार के साथ शनिवार को लैब पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि लैब संचालक ने युवती के भाई के साथ भी धक्का मुक्की की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मामला शांत कराया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जांच की जा रही है।