फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मकान में पड़ा मिला शव

Sun, 24 Aug 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। अतरासी कलां गांव के रहने वाले इरफान अहमद (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। उनके मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इरफान अहमद के परिवार में पत्नी सरताज परवीन व दो बेटे हैं। उनकी पत्नी सरताज परवीन आशा है। इरफान को शराब पीने की लत थी, जिसके चलते पत्नी और बच्चों से विवाद रहता है। 18 अगस्त को इरफान घायल अवस्था में पुलिस के पास गया था और उसने पत्नी व बच्चों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी सरताज परवीन 13 अगस्त से अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर स्थित अपने मायके में है। विवाद के चलते वह बच्चों के साथ वहां चली गई थी। इस दौरान इरफान सीढी से गिरकर घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इन दिनों इरफान के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।
शुक्रवार की रात इरफान अकेले ही घर पर थे। करीब दस बजे उनका भाई रिजवान वहां पहुंचा तो इरफान का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पत्नी सरताज परवीन भी अपने बच्चों के साथ अमरोहा से घर लौट आई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि इरफान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें